खेल

13 सिक्स और 15 चौके, अभिषेक शर्मा की रिकॉर्डतोड़ बैटिंग, SRH के आगे पंजाब की बॉलिंग बेदम

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बना दिए हैं. न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे मैच में अभिषेक शर्मा ने फुल तबाही मचाते हुए 28 गेंद में 74 रन ठोक दिए. ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने भी क्रमशः 38 रन और 27 रनों का योगदान दिया. इस मुकाबले में अभिषेक ने की सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कार डाले.

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर SRH को पहले बल्लेबाजी का न्योता भेजा था. सामने अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट और मार्को जानसेन भी आए, लेकिन अभिषेक शर्मा तो गेंदबाजों को कूटने के मूड़ में आए थे. अभिषेक ने मात्र 18 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली थी. दूसरे छोर पर ट्रेविस हेड का बल्ला ज्यादा नहीं चला, जिन्होंने मैच में 38 रनों की पारी खेली. पावरप्ले में ही हैदराबाद 105 रन बना चुकी थी. यह IPL के इतिहास में तीसरा मौका है जब SRH ने पहले 6 ओवरों में ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया हो.

अभिषेक शर्मा की रिकॉर्डतोड़ बैटिंग

अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली थी. वो शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन उन्हें शशांक सिंह ने अर्शदीप सिंह के हाथों कैच करवाया. अभिषेक ने 28 गेंद में 74 रन बनाए और इस पारी में 8 छक्के और 5 चौके लगाए. इसी दौरान उन्होंने एक खास कीर्तिमान भी रचा. वो IPL के किसी मैच में पावरप्ले के भीतर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पंजाब के खिलाफ इस मैच में उन्होंने पहले 6 ओवरों में ही सात छक्के लगा दिए थे. उनसे पहले सनथ जयसूर्या, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो भी ऐसा कार चुके हैं.

पंजाब की गेंदबाजी बेदम

पहले 10 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 132 रन बना दिए थे, लेकिन अंतिम 10 ओवरों में हैदराबाद की टीम 87 रन बना पाई. अंतिम 10 ओवरों में खराब बल्लेबाजी के बावजूद हैदराबाद की टीम 219 रन बना पाई. हेनरिक क्लासेन ने 33 गेंद में 39 रनों की धीमी पारी खेली.

पंजाब के लिए शशांक सिंह चौंकाने वाला पहलू साबित हुए. उन्होंने 3 ओवर गेंदबाजी करते हुए केवल 20 रन दिए और 2 विकेट भी लिए. अभिषेक शर्मा का विकेट भी उन्होंने ही चटकाया था.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!