राजनीति

बारामती चुनाव के बीच.. दिवंगत पिता और उम्मीदवार माता और प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीर साझा की

Baramati By-Election: एनसीपी नेता पार्थ पवार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली और इस अवसर को अपने जीवन का भावुक तथा गौरवपूर्ण क्षण बताया. उन्होंने इस उपलब्धि को अपने पिता अजित पवार को समर्पित किया.

‘पिता के मूल्य और जनसेवा के प्रति समर्पण मेरी प्रेरणा’- पार्थ पवार

पवार ने ‘एक्स’ पर लिखे एक पोस्ट में कहा कि उनके पिता का मार्गदर्शन, मूल्य और जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें हर दिन प्रेरित करता है. उन्होंने याद किया कि उनके पिता ने 1991 में अपने संसदीय जीवन की शुरुआत की थी और अफसोस जताया कि वह इस क्षण के साक्षी बनने के लिए मौजूद नहीं थे.

पवार ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनके पिता का आशीर्वाद उनके साथ है और वह उनकी विरासत को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने बारामती के लोगों का समर्थन और विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे उनकी सेवा करने की प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है.

पवार ने अपनी मां सुनेत्रा पवार का भी आभार जताया, जो इस अवसर पर मौजूद रहीं और हमेशा उनका संबल बनीं. उन्होंने एनसीपी के विधायकों तथा वरिष्ठ नेताओं प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे का भी विश्वास और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद किया.

पवार ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा की उपस्थिति उनके लिए सम्मान की बात थी. उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित महायुति सरकार के नेतृत्व का भी समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया.

पवार ने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक अवसर नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की सेवा करने का एक गंभीर संकल्प है और युवाओं, किसानों, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा वंचितों की आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद में प्रवेश करना उनके जीवन का सौभाग्य है और उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह का भी मार्गदर्शन के लिए आभार जताया.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!