राजनीति

AIADMK को एक और झटका, चौथे विधायक ने इस्तीफा दिया, विजय की पार्टी में शामिल

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) विधायक एसाकी सुबाया ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष जेसी डी प्रभाकर से मुलाकात कर अपना त्याग पत्र सौंप दिया, जिससे पिछले दो दिनों में इस्तीफा देने वाले वह पार्टी के चौथे विधायक बन गए हैं.

अंबासमुद्रम के विधायक ने सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा. अध्यक्ष ने नियमों के अनुरूप नहीं होने के कारण इसे स्वीकार नहीं किया. इसके बाद सुबाया ने टाइप किया हुआ पत्र तुरंत वापस ले लिया और कुछ ही मिनटों में हस्तलिखित पत्र प्रस्तुत किया जिसे प्रभाकर ने स्वीकार कर लिया.

सुबाया उन बागी विधायकों में शामिल हैं जिन्होंने राज्य के पूर्व मंत्रियों सी. वी षणमुगम और एस. पी. वेलुमणि का समर्थन किया था और 13 मई को विधानसभा में विश्वास मत परीक्षण के दौरान तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार के पक्ष में मतदान किया था.

अन्नाद्रमुक के विधायक मरगथम कुमारवेल, पी. सत्यभामा और एस. जयकुमार विधायक पद से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद सोमवार शाम को टीवीके में शामिल हो गए.

पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि आगामी उपचुनाव में पार्टी के ‘सीटी’ चिह्न पर चुनाव लड़ने के लिए इन तीनों को टीवीके का टिकट मिलने की संभावना है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!