आजमगढ़

Azamgarh News: सीएमओ का औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य में ढिलाई पर कड़ी फटकार*

 

  • *सीएमओ का औचक निरीक्षण, निर्माण कार्य में ढिलाई पर कड़ी फटकार*

*बड़सरा खालसा सीएचसी दो माह में पूर्ण करने का अल्टीमेटम, साप्ताहिक रिपोर्ट अनिवार्य*

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एन. आर. वर्मा द्वारा बड़सरा खालसा स्थित 30 शैया निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) का कल औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी एवं असंतोषजनक पाई गई, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर उपस्थित निर्माण संस्था के ठेकेदार को फटकार लगाई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उक्त निर्माण कार्य को अत्यंत प्राथमिकता के आधार पर आगामी दो माह के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए तथा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण संस्था को निर्देशित किया कि कार्य की प्रति सप्ताह अद्यतन प्रगति रिपोर्ट उनके कार्यालय को अनिवार्य रूप से प्रेषित की जाए, ताकि कार्य की सतत एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न भागों का गहन निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सीधे जनहित से जुड़ी हुई है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराया जाना अनिवार्य है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!