आजमगढ़
AZAMGARH News:पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया औचक निरीक्षण


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय आजमगढ़ की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रकरणों की स्थिति एवं कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा कार्यालयीय कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संपादित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।



