राजनीति

Bengal Election 2026: असम, पुडुचेरी जीतेंगे और बंगाल में परिवर्तन तय, दिलीप घोष का बड़ा बयान

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने दावा किया कि बंगाल समेत अन्य राज्यों में बदलाव के साथ लोगों के जीवन में बदलाव आएगा.

दिलीप घोष ने मीडिया से बातचीत में कहा, “आज बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन जनसभाएं हैं. इसी तरह पांचों राज्यों में प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत हमारे सभी नेता जनता को आश्वासन दे रहे हैं कि अगर बंगाल सहित सभी राज्यों में बदलाव आएगा, तो लोगों के जीवन में भी बदलाव आएगा. भाजपा सरकार जिस तरह पूरे देश में विकास कर रही है, उसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा. मिडिल ईस्ट में तनाव चल रहा है, लेकिन भारत शांत है. असम, पुडुचेरी तो हम जीतेंगे और बंगाल में परिवर्तन तो होना ही है.”

घोष कहते हैं, “हर कोई शांति चाहता है. एक-दो नेता अपने स्वार्थ के लिए दुनिया को खतरे में डाल रहे है. इसलिए जितनी जल्दी शांति आए, उतना ही अच्छा है. आज पूरी दुनिया एक परिवार की तरह है, एक-दूसरे पर निर्भर है, इसलिए दुनिया तेल और गैस के बिना नहीं चल सकती. इसमें सबसे बड़ी समस्या आम जनता के लिए है.”

भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा, “पिछले एक साल से बंगाल में हिंसा हो रही है. सरकारी निधियों, सरकारी संपत्तियों और सरकारी योजनाओं के धन की लूट आम बात है. भ्रष्टाचार बहुत फैला हुआ है. कुछ राजनेता और उनसे जुड़े कुछ व्यापारी इसमें शामिल हैं. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, टीएमसी के लोग हारने की आशंका से डरे हुए हैं.”

लगभग 13 साल बाद कोलकाता उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने पर शारदा चिटफंड घोटाला के सरगना सुदीप्ता सेन की रिहाई पर दिलीप घोष ने कहा, “यह प्रक्रिया 12 साल से चल रही है. ममता बनर्जी की सरकार ने उनका ख्याल रखा और टीएमसी के लोगों ने उनके करोड़ों रुपए का इस्तेमाल किया है. इसलिए कानून के आधार पर जो भी होगा, अदालत उस पर कार्रवाई करेगी। कई लोगों को पहले ही जमानत मिल चुकी है.”

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!