आजमगढ़

आजमगढ़ में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई: दो शातिर बदमाश 5 माह के लिए जिलाबदर

आजमगढ़, 08 अप्रैल 2026। जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चोरी, गृहभेदन, चोरी की संपत्ति रखने और आपराधिक षड्यंत्र में शामिल अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में अपर जिला मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ ने थाना मेंहनाजपुर क्षेत्र के दो अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें जनपद की सीमा से जिलाबदर कर दिया है।जिलाबदर किए गए अभियुक्तों में प्रत्यांशु सिंह उर्फ भोला सिंह (पुत्र रणविजय सिंह), निवासी बेला थाना मेंहनाजपुर तथा रामबदन राम (पुत्र संतू राम), निवासी कूबा खास थाना मेंहनाजपुर शामिल हैं। दोनों अपराधियों को 28 मार्च 2026 से आगामी 5 माह की अवधि के लिए आजमगढ़ जनपद की सीमा से बाहर रहने का आदेश दिया गया है।पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और अपराधियों में भय का माहौल कायम रहे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!