खेल

MI गेंदबाजों की कुटाई के बाद वैभव सूर्यवंशी ने 4 शब्दों के मैसेज में ऐसा क्या लिख दिया जिसकी हो रही चर्चा, जानिए

वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 गेंदों में 39 रनों की धुआंधार पारी खेली, जिसने MI के गेंदबाजों के मनोबल को तोड़ दिया. यशस्वी जायसवाल ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में 77 रन बनाए. वैभव की पारी में खास रहा कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया, जिसने दिखाया कि वह कितने निडर होकर बल्लेबाजी करते हैं. 278 की स्ट्राइक रेट से खेली इस पारी में वैभव ने 5 छक्के जड़े.

बारिश से प्रभावित इस मैच को 11 ओवर प्रति टीम तय किया गया था. हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने इसे पूरी तरह गलत साबित कर दिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 30 गेंदों में 80 रनों की साझेदारी कर दी, दोनों ओपनर्स विस्फोटक अंदाज में ही खेल रहे थे. जायसवाल ने 32 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 10 चौके लगाए.

वैभव सूर्यवंशी पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर कैच आउट हुए, लेकिन इससे पहले वह शानदार पारी खेल चुके थे. बावजूद वह आउट होने पर काफी दुखी नजर आए. टीम की जीत के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर फैंस के लिए खास मैसेज लिखा.

जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी का पोस्ट

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवरों में 150 रन बनाए थे, जवाब में मुंबई इंडियंस सिर्फ 123 रन ही बना पाई. रयान रिकेल्टन (8) और रोहित शर्मा (5) के रूप में दोनों ओपनर्स फ्लॉप रहे, इसके बाद आए दिग्गज बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए. सूर्यकुमार यादव ने 6, तिलक वर्मा ने 14 और हार्दिक पांड्या सिर्फ 9 रन ही बना पाए.

जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर मैच की कुछ तस्वीरें शेयर की और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सपोर्ट के लिए शुक्रिया.”

राजस्थान रॉयल्स लगातार 3 मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है. वैभव सूर्यवंशी ने तीनों मैचों में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की है, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में अर्धशतक (52) जड़ा था.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!