असम में कांग्रेस करेगी वापसी या बीजेपी फिर से मारेगी बाजी? जानिए क्या कहता है ओपिनियन पोल

असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election Matrize Opinion Poll 2026) को लेकर फाइनल ओपिनियन पोल से बीजेपी के लिए गुड न्यूज है. दरअसल Matrize के मुताबिक असम में BJP+ को इस विधानसभा चुनाव में 92-102 सीटें मिल सकती हैं.
मैट्रिज (Matrize) और चाणक्य (Chanakya) के सर्वे के अनुसार असम में आने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी-नेतृत्व वाला गठबंधन (BJP+) मजबूत स्थिति में है और उसके दोबारा सत्ता में आने या सत्ता बनाए रखने की संभावना ज्यादा दिखाई दे रही है. दोनों सर्वे बताते हैं कि वोट शेयर और सीटों दोनों में बीजेपी गठबंधन आगे है. कांग्रेस गठबंधन पीछे है, जबकि छोटे दलों का असर बहुत कम रहने की उम्मीद है.
वोट शेयर में बढ़त (Matrize)
BJP+: 46%
कांग्रेस+: 36%
अन्य: 18%
मैट्रिज सर्वे के अनुसार बीजेपी गठबंधन को ज्यादा लोगों का समर्थन मिल रहा है. कांग्रेस गठबंधन भी मुकाबले में है, लेकिन वह पीछे है. बाकी छोटे दलों का वोट कम है.
सीटों का अनुमान (Matrize)
BJP+: 92-102 सीटें
कांग्रेस+: 22-32 सीटें
अन्य: 4-7 सीटें
सीटों के अनुमान में बीजेपी गठबंधन को साफ बढ़त मिलती दिख रही है. यह बहुमत के आंकड़े के पास या उससे ऊपर जा सकता है. कांग्रेस गठबंधन विपक्ष की भूमिका में रहेगा. अन्य दल बहुत कम सीटें जीत सकते हैं.
चाणक्य सर्वे का सीट अनुमान
BJP+: 83-90 सीटें
कांग्रेस+: 30-36 सीटें
अन्य: 3-6 सीटें
चाणक्य के सर्वे में भी बीजेपी गठबंधन आगे दिख रहा है. कांग्रेस गठबंधन कुछ सीटें जरूर जीत सकता है, लेकिन सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है. हालांकि चुनाव के नतीजे आखिरी समय के बदलावों और स्थानीय मुद्दों पर बदल भी सकते हैं, लेकिन फिलहाल के सर्वे बताते हैं कि मुकाबला बीजेपी के पक्ष में झुका हुआ है.
पीएम मोदी ने असम में आज की है रैली
असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को डिब्रूगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. जनसभा में भारी भीड़ और लोगों के उत्साह को देखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें डिब्रूगढ़ आने का कई बार अवसर मिला है, लेकिन इस बार जो जोश और उत्साह देखने को मिला है, वह अभूतपूर्व है.जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह जनसमर्थन कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है. कांग्रेस पहले से ही हैरान-परेशान है और मतदान से ठीक पहले इस तरह की तस्वीरें उसे और पस्त कर देंगी.



