आजमगढ़

आजमगढ़ में भीषण आग, लगभग सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

रिपोर्टर: अमित सिंह

मेहनगर/आजमगढ़:स्थानीय थाना क्षेत्र के गौरा ग्राम सभा में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग सौ बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ग्रामीण पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। हालांकि, ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, लेकिन टीम के मौके पर पहुंचने में काफी देर हो गई। बाद में नायब तहसीलदार मेहनगर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।इ0स घटना से प्रभावित किसानों में गहरी मायूसी छाई हुई है, क्योंकि उनकी मेहनत की पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!