आजमगढ़

Azamgarh news :नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने वाला बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना अहरौला पुलिस द्वारा नाबालिग बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के मामले में वांछित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में किया गया है।
थाना अहरौला क्षेत्र की एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके 07 वर्षीय पुत्र को विपक्षी द्वारा बहला-फुसलाकर चाट, चाउमीन आदि खिलाकर तथा मोबाइल पर कार्टून/गेम दिखाकर गांव के जंगल में ले जाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया तथा विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गयी।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 81/2026 धारा 351(3)/352 बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 विश्राम गुप्ता द्वारा की जा रही थी, जिसमें बाल अपचारी वांछित चल रहा था।
दिनांक 02.04.2026 को उ0नि0 विश्राम गुप्ता मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मड़ना तिराहा से समय लगभग 13:50 बजे बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!