Azamgarh News: वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन


वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन।
सरायमीर आजमगढ़
मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के हैदराबाद बुंदा में स्थित यूनिक चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल प्रांगण में बृहस्पतिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ
विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष बनवारी एवं प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अभिभावकों और बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई। विशेष रूप से मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। जहां कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाज सेवी अमीर इफ्तेखार के प्रतिनिधि सचिन यादव ने स्कूल कैम्पस में प्रथम उत्तीर्ण
हुए छात्र रुस्तम यादव को 5 हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त किए श्रेया विश्वकर्मा को 3 हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए शुभम कुमार 2 हजार रुपए देकर पुरस्कृत कर सम्मानित किया। वही विद्यालय प्रबंधक बृजेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन तथा शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की। जहां उपस्थित रहे सचिव सर्वेश कुमार यादव, मुरलीधर चौहान, दयाराम यादव, विमलकांत, डॉ सुरेश, डॉ, दुर्गेश, एडवोकेट प्रियांक गिरी , जर्नलिस्ट बृजेश कुमार सिंह, किशुन लाल गौतम आदि।



