राजनीति

West Bengal Election 2026: आज शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर विधानसभा सीट से भरेंगे नामांकन पत्र, अमित शाह का होगा भव्य रोड शो

West Bengal Election 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी के कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करते समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद होंगे और बृहस्पतिवार को इलाके में रोड शो के दौरान उनके साथ रहेंगे. पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी.

शाह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राजनीतिक गढ़ में शक्ति प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अधिकारी के साथ मौजूद रहेंगे.

बीजेपी नेताओं के अनुसार, शाह और अधिकारी दोपहर में हाजरा क्रॉसिंग से ‘रोड शो’ शुरू करेंगे. पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य भी उनके साथ होंगे.

रोड शो भवानीपुर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगा और ‘सर्वे बिल्डिंग’ पर समाप्त होगा जहां अधिकारी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.

पार्टी सूत्रों ने बताया कि काफिला ‘सर्वे बिल्डिंग’ से करीब 200 मीटर पहले रुक जाएगा और शाह, अधिकारी के साथ उस दफ्तर तक पैदल जाएंगे जहां भाजपा नेता अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे.

भाजपा नेताओं ने कहा कि नामांकन दाखिल करने के दौरान शाह की मौजूदगी का मकसद यह रेखांकित करना है कि पार्टी भवानीपुर के मुकाबले को कितना महत्व दे रही है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी बाद में भवानीपुर में प्रचार करने की संभावना है. शाह आधी रात के कुछ देर बाद कोलकाता पहुंचे थे.

शोभना

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!