आजमगढ़

Azamgarh crime:दीदारगंज पुलिस, सर्विलांस व विशेष टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 8.4 किलोग्राम गांजा बरामद 

दीदारगंज (आजमगढ़)थाना दीदारगंज पुलिस द्वारा संयुक्त टीम के साथ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया उसके कब्जे से 8.4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरनपाल सिंह व दीदारगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में सोमवार को उपनिरीक्षक अवधेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुष्पनगर चौराहे पर मौजूद थे, तभी सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम महुवारा खुर्द नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति नीले बैग में अवैध गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को घेरकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम उपेन्द्र कुमार पुत्र विश्वनाथ राय निवासी ग्राम धौरीमदालपुर थाना मसरख जनपद छपरा (बिहार), बताया। क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरनपाल सिंह की उपस्थिति में पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से नीले बैग में रखा 03 बण्डल अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन कुल 8.400 किलोग्राम पाया गया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!