खेल

IPL 2026 पर बांग्लादेश का बड़ा यू-टर्न, अब नहीं होगा प्रसारण; जानें 2 दिन में क्यों बदला फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च, शनिवार से हुई. इसी दिन खबर आई कि बांग्लादेश की नई सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वापन ने देश में आईपीएल प्रसारण पर लगे बैन को हटाने का आदेश दिया. प्रसारण मंत्री ने कथित तौर पर कहा कि राजनीति को खेल से अलग रखा जाए, जिसके तहत बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण पर कोई रोक नहीं होगी. 

लेकिन अब सिर्फ 2 दिन के बाद यानी 30 मार्च, सोमवार को खबर सामने आई कि बांग्लादेश में आईपीएल प्रसारण से बैन हटाने वाले फैसले पर बड़ा यू-टर्न लिया गया. तो आइए जानते हैं कि आखिर दो दिन के भीतर फैसले को क्यों बदल गया.

सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि भारत के जियोस्टार ने बांग्लादेश में आईपीएल प्रसारण के समझौते को खत्म कर दिया है. इसके बाद भारत के पड़ोसी देश में टूर्नामेंट का प्रसारण लगभग नामुमकिन सा हो गया है. 

क्यों खत्म हुआ समझौता

रॉयटर्स के मुताबिक, जियोस्टार ने बांग्लादेश के ब्रॉडकास्टर टीस्पोर्ट्स को एक लेटर भेजकर कहा, “समझौता तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है. समझौते में तय भुगतान समयसीमा का पालन न करना और भुगतान में चूक इस फैसले का कारण रहा.” इसके साथ ही बताया गया कि यह नियम महिला आईपीएल यानी विमेंस प्रीमियर लीग पर भी लागू होता है. 

बांग्लादेश में क्यों बैन हुआ था IPL का प्रसारण?

आईपीएल 2026 के लिए हुए ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था. इस वक्त बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिल रहे थे, जिसमें वहां की अल्पसंख्यक हिंदू आबादी पर जुल्म और अत्याचार की खबरें सामने आईं. इसको देखकर भारत में विरोध तेज हुआ कि बांग्लादेशी खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेलेगा, हुआ भी ऐसा. 

बीसीसीआई के आदेश पर केकेआर ने मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया, जिसके बाद बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगाने का फैसला किया. 

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स या चेन्नई सुपर किंग्स, आज कौन जीतेगा? जानें RR और CSK में किसका पलड़ा भारी

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!