राजनीति

West Bengal Election 2026: ‘बंगाल चुनाव के बाद कैश और गैस बंद कर देगी भाजपा…’, ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर हमला

पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा था. अब ममता बनर्जी ने सोमवार (30 मार्च) को भाजपा पर तंज कसा है. उन्होंने बेलदा में एक चुनावी रैली के दौरान बड़ा दावा करते हुए कहा कि भाजपा इलेक्शन के बाद कैश और गैस दोनों ही देना बंद कर देगी. देश में अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से गैस की किल्लत चल रही है. ममता ने इस मसले को लेकर तंज कसा.

ममता बनर्जी ने भाजपा पर समाज को बांटने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी देश में नफरता फैलाने का काम करती है. इसकी वजह से लोगों के बीच झगड़ा बढ़ रहा है. बंगाल सीएम ने इससे पहले रविवार को दावा किया था कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वह महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना बंद कर देगी. 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक चुनावी रैली के दौरान ममता बनर्जी पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि बंगाल सीएम कभी पैर तुड़वा लेती हैं और कभी पट्टी बांध लेती हैं.  बनर्जी ने 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें पैर में लगी चोट के संबंध में अमित शाह की कथित टिप्पणी पर भी कड़ा एतराज भी जताया.

बंगाल में कब होंगे चुनाव

गौरतलब है कि बंगाल चुनाव में इस बार बड़ा बदलाव हुआ है. इलेक्शन कमीशन ने इस बार आठ चरणों की जगह सिर्फ दो चरणों में चुनाव करवाने का फैसला किया है. बंगाल चुनाव का पहला चरण 23 अप्रैल आयोजित होगा. वहीं दूसरा चरण 29 अप्रैल होगा. इसके बाद काउंटिंग 4 मई को होगी.

यह भी पढ़ें : Alireza Tangsiri: ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!