आजमगढ़

Azamgarh News: आजमगढ़ में 8.4 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़। जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8.4 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई थाना दीदारगंज पुलिस, सर्विलांस टीम एवं विशेष टीम के संयुक्त प्रयास से की गई।
पुलिस के अनुसार, 29 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक अवधेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुष्पनगर चौराहे पर उन्हें सूचना मिली कि महुआरा खुर्द नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति नीले बैग में गांजा लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरणपाल सिंह की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के बैग से तीन बंडलों में रखा 8.400 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान उपेन्द्र कुमार (30 वर्ष), पुत्र विश्वनाथ राय, निवासी ग्राम धौरीमदालपुर थाना मसरख, जनपद छपरा (बिहार) के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना दीदारगंज पुलिस के साथ सर्विलांस और विशेष टीम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!