स्वास्थ्य

Heart Changes After 30: सावधान! 30 की उम्र पार करते ही ‘बूढ़ा’ होने लगा आपका दिल, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

How To Keep Your Heart Healthy After 30: 30 की उम्र पार करना अक्सर एक सामान्य पड़ाव लगता है, लेकिन इसी समय शरीर के अंदर, खासकर दिल में, कई छोटे बदलाव शुरू हो जाते हैं. ये बदलाव तुरंत महसूस नहीं होते, लेकिन आगे चलकर दिल की सेहत पर गहरा असर डाल सकते हैं. अगर इन्हें समय रहते समझ लिया जाए, तो भविष्य में हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है. 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. बिपिन कुमार दुबे ने TOI को बताया कि 30 के बाद जिंदगी की रफ्तार तेज हो जाती है, काम का दबाव बढ़ता है, जिम्मेदारियां बढ़ती हैं और लाइफस्टाइल बदलने लगती है. ऐसे में शरीर के अंदर धीरे-धीरे बदलाव शुरू होते हैं, जिनका असर दिल पर भी पड़ता है, भले ही बाहर से सब सामान्य लगे. डॉक्टर अक्सर “हार्ट एज” का जिक्र करते हैं, जो बताता है कि आपका दिल आपकी असली उम्र से कितना ज्यादा बूढ़ा हो चुका है. कई लोगों में यह उम्र 5-8 साल तक ज्यादा हो सकती है, खासकर अगर ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा या स्मोकिंग जैसे रिस्क फैक्टर मौजूद हों. इसका मतलब है कि दिल सिर्फ उम्र से नहीं, बल्कि आपकी लाइफस्टाइल से भी तेजी से प्रभावित होता है.

30 के बाद क्या होने लगती है दिक्कत?

30 के बाद मेटाबॉलिज्म धीरे-धीरे कम होने लगता है और खराब आदतों का असर ज्यादा दिखने लगता है. नींद की कमी, तनाव, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और अनहेल्दी खानपान ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और वजन को प्रभावित करने लगते हैं. ये सभी फैक्टर मिलकर दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं. इस उम्र के बाद दिल में कुछ स्ट्रक्चरल बदलाव भी होने लगते हैं. दिल की मांसपेशियां थोड़ी सख्त हो सकती हैं, जिससे उसकी काम करने की क्षमता कम होती है. इसके साथ ही शरीर में हल्की-फुल्की सूजन  बढ़ने लगती है, जो धीरे-धीरे आर्टरीज में बदलाव ला सकती है. यही बदलाव आगे चलकर हाई ब्लड प्रेशर और ब्लॉकेज जैसी समस्याओं की वजह बन सकते हैं.

इसे भी पढ़ें  –  Side Effects Of Birth Control Pills: क्या प्रेग्नेंसी रोकने वाली दवाइयों से हो जाता है कैंसर, जानें कितनी सच है यह बात?

क्या होते हैं इसके लक्षण?

सबसे बड़ी समस्या यह है कि ये बदलाव अक्सर बिना किसी लक्षण के होते हैं. हाई ब्लड प्रेशर, खराब कोलेस्ट्रॉल या प्री-डायबिटीज जैसी स्थितियां लंबे समय तक चुपचाप शरीर को नुकसान पहुंचाती रहती हैं और जब तक पता चलता है, तब तक समस्या गंभीर हो चुकी होती है. हालांकि अच्छी बात यह है कि 30 की उम्र दिल को स्वस्थ रखने के लिए सबसे सही समय भी होती है. रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और तनाव को कंट्रोस करना दिल की सेहत को बेहतर बनाए रख सकता है. इसके साथ ही कुछ जरूरी जांचों पर ध्यान देना भी जरूरी है, जैसे नियमित ब्लड प्रेशर चेक कराना, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर की जांच कराना. 

इसे भी पढ़ें- Vitamin Side Effects: सावधान! बिना डॉक्टरी सलाह के यह विटामिन लेना पड़ सकता है भारी, जा सकती है आंखों की रोशनी

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!