राजनीति

West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार (24 मार्च, 2026) को राज्य के विभिन्न विभागों और संबद्ध निकायों में अपने पास मौजूद 23 पदों और जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया है. ममता बनर्जी के इस फैसले को चुनावी पारदर्शिता और प्रशासनिक संतुलन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

राज्य के गृह विभाग की ओर से मंगलवार (24 मार्च, 2026) को जारी आधिकारिक पत्र के मुताबिक, सभी संबंधित विभागों को यह निर्देश दिया गया है कि वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे को स्वीकार करने की सभी जरूरी प्रक्रियाएं जल्द शुरू करें. इसके साथ ही उन सभी अन्य पदों से भी इस्तीफे की कार्रवाई शुरू की जाए, जिनका उनके पत्र में स्पष्ट रूप से जिक्र नहीं किया गया है.

राज्य के भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रहीं ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य के दक्षिणी कोलकाता की भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रहीं हैं, जहां चुनावी मैदान में उनके सामने राज्य के विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं.

बंगाल में दो चरणों में होगा विधानसभा चुनाव

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना निर्धारित किया गया है. राज्य में पहले चरण का चुनाव अगले महीने 23 अप्रैल, 2026 को, जबकि दूसरे चरण का चुनाव 29 अप्रैल, 2026 को आयोजित किया जाएगा. इसके अलावा, चुनाव संपन्न होने के बाद वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा 4 मई, 2026 को किया जाएगा.

चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में पहले फेज के चुनाव के लिए नॉमिनेशन 6 अप्रैल, 2026 तक भरे जाएंगे, जबकि दूसरे फेज के लिए 9 अप्रैल, 2026 तक नामांकन किया जाएगा. इसके अलावा, चुनाव से अपना नाम वापस लेने के लिए क्रमशः 9 अप्रैल और 13 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है.

यह भी पढ़ेंः EV पर 100% छूट, सरकारी गाड़ियां भी अब पूरी तरह इलेक्ट्रिक!, हैदराबाद को प्रदूषण से बचाने का रेड्डी सरकार का मास्टर प्लान

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!