आजमगढ़

Azamgarh News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कैंप कार्यालय पर मनाया गया  शहादत दिवस, याद किए गए शहीद भगत सिंह ,राजगुरु सुखदेव

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कैंप कार्यालय पर मनाया गया  शहादत दिवस, याद किए गए शहीद भगत सिंह ,राजगुरु सुखदेव

निज़ामाबाद।सोमवार को तहसील निजामाबाद स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कैंप कार्यालय पर शहीद भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव की शहादत पर पुष्पांजलि करते हुए उन्हें याद किया गया।कार्यकर्ताओं ने इंकलाब जिंदाबाद और साम्राज्यवाद – मुर्दाबाद भगत सिंह के प्रिय नारे भी लगाए।
इस अवसर पर भाकपा जिला सचिव कॉमरेड जितेंद्र हरि पाण्डेय ने कहा कि भगत सिंह भारत की सामाजिक,आर्थिक व्यवस्था में बदलाव चाहते थे और तानाशाही को जड़ से समाप्त करना चाहते थे।इसी संदर्भ में वे इंकलाब जिंदाबाद और साम्राज्यवाद मुर्दाबाद का नारा लगाते थे।भगत सिंह की फांसी को लगभग सौ साल पूरे होने को है।आज देश और दुनियां में साम्राज्यवादी ताकतें अपने वर्चस्व और मुनाफे की लूट के लिए आमादा होकर कमजोर देशों पर हमला कर रही हैं।समाज में सामाजिक और आर्थिक विषमता की खाई इतनी बढ़ गई है कि गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर होता जा रहा है।वर्तमान में दुनिया में जो युद्ध हो रहे हैं वह साम्राज्यवाद का ताजातरीन उदाहरण है।इस युद्ध में आम आदमी पीसा जा रहा है।ऐसे में भगत सिंह के विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है।इसके लिए जाति,धर्म से परे वर्ग आधारित समाज व्यवस्था के लिए देशभक्त,कमजोर और मेहनतकश जनता को एकजुट किए जाने की जरूरत है।
इस अवसर पर हाईकोर्ट इलाहाबाद में अधिवक्ता शबाना जलालुद्दीन आज़मी,लालचंद यादव,सौरभ तिवारी,अशोक कुमार यादव, अब्दुल्लाह,अजय कुमार तिवारी, अनिरूद्ध,मदन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!