विद्युत तंत्र से सम्बन्धित खबरों का प्लेटफार्म UPPCL MEDIA 24 X 7 में आप का स्वागत है।

लखनऊ। ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े समाचारों का प्रमुख मंच UPPCL MEDIA ने अपने तीन वर्ष पूर्ण होने पर “3rd Foundation Day Celebration & Holi Milan Ceremony” का भव्य आयोजन किया। यह आयोजन ऊर्जा विभाग, चिकित्सा, समाजसेवा और मीडिया जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में अत्यंत सफल और यादगार रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर हरीश बंसल (निर्देशक टेक्निकल – मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड), बीपी सिंह (मुख्य अभियंता, जानकीपुरम जोन, लेसा), राजकुमार (मुख्य अभियंता, अमौसी जोन, लेसा), डॉ. कृष्ण कांत (प्रोफेसर सर्जरी – किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज), आलोक कुमार त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष, राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त समिति), राष्ट्रपति पदक से सम्मानित डॉ. मधुसूदन दीक्षित, समाजसेवी श्रीमती हेमा खत्री, रोशन खत्री, अनुज कुमार सिंह, विवेक शर्मा एवं विनोद उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे।

ऊर्जा विभाग से जुड़े अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए। विभागीय गोपनीयता के चलते उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए, किंतु उनकी सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

मीडिया जगत से भी कई प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें रवि शर्मा (सुदर्शन न्यूज़), राजेश शर्मा (पायनियर समाचार), विवेक पांडे (अमर उजाला), रितेश श्रीवास्तव (स्टार भारत), सुखपाल सिंह (विधान केसरी), ए.के. राजीव, मोहम्मद कामरान, नैमिष सिंह (स्वतंत्र पत्रकार), सतीश त्रिपाठी, अमन हसन, सौरभ त्रिपाठी, संजय मिश्रा, विजय शंकर दुबे, सुधीर वर्मा, रवि प्रकाश वर्मा, मनोज सिंह एवं ज्योति सिंह शामिल रहे।




इस अवसर पर UPPCL MEDIA द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों, समाजसेवियों, विद्युत विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों एवं पत्रकार बंधुओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जो उनके योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक बना।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुति रही, जिसने सभी को भाव-विभोर कर दिया। इसके पश्चात फूलों की होली के साथ सभी ने आपसी प्रेम, सौहार्द और उल्लास के साथ उत्सव मनाया।

कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों के बीच सकारात्मक संवाद एवं सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
🔶 UPPCL MEDIA का यह आयोजन न केवल एक उत्सव रहा, बल्कि यह ऊर्जा क्षेत्र, समाज और मीडिया के बीच मजबूत तालमेल और समन्वय का प्रतीक भी बना। तीन वर्षों की सफल यात्रा के बाद यह मंच भविष्य में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध दिखाई देता है।



