आजमगढ़

Azamgarh News: लालगंज में भव्य भगवा यात्रा निकाली गई*

*लालगंज में भव्य भगवा यात्रा निकाली गई*
लालगंज आजमगढ़
भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष्य में एकल विद्यालयों की शिक्षिकाओं आचार्यों के द्वारा लालगंज में भव्य भगवा यात्रा निकाली गई।जिसमें लगभग सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया। यह भगवा यात्रा शगुन मैरिज हॉल से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए तहसील परिसर तक गई। पुनः भीरा मार्ग होते हुए वापस लौटी जहां समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसके मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक एवं पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल आजमगढ़ के अध्यक्ष नवीन राय ने किया। मुख्य वक्ता ओमप्रकाश सिंह तिलखरा ने कहा कि एकल विद्यालय गरीब बच्चों को प्रतिदिन किसी भी छायादार स्थान पर तीन घंटे पढ़ाने का कार्य करता है। जिसमें बच्चों को उनके विषयों से संबंधित ज्ञान के अतिरिक्त भारतीय संस्कृति से परिचित कराया जाता है।आर्यमगढ अंचल में तीन सौ गांवों में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षित एवं संस्कारित किया जा रहा है। शिक्षा संस्कार की प्रथम पाठशाला है। जिला प्रचारक आलोक जी एवं प्रभाग गतिविधि प्रमुख मलिक जी ने कहा कि भगवान श्री राम का मर्यादित जीवन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। भाजपा नेत्री अंजना सिंह ने मंचासीन मुख्य वक्ता ओम प्रकाश सिंह , सुशील, मलिक राम आदि को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन मालिक राम ने किया।इस अवसर पर मलिक जी, नवीन राय , भाजपा नेत्री अंजना सिंह, वरिष्ठ पत्रकार प्रभात सिंह, सुरेश शुक्ल, उमेश सिंह,सुशील सिंह, बबऊ प्रसाद,अनिल नीलम दूबे,वंदना,बेलास राय सहित आदि लोग उपस्थित थे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!