खेल

IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, देखें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर

जब क्रिकेट का खेल अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर खेला जाने लगा, तब किसने सोचा होगा कि 30-40 गेंदों में भी शतक लगाना संभव होगा. इंडियन प्रीमियर लीग ने टी20 क्रिकेट को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है. क्रिस गेल, डेविड मिलर और ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाज 40 से भी काम गेंदों में आईपीएल शतक लगा चुके हैं. मगर सबसे तेज शतक किसके नाम है और क्या इस सूची में कोई भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है.

IPL इतिहास के सबसे तेज शतक
आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड पिछले 13 सालों से क्रिस गेल के नाम है. गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ महज 30 गेंदों में सेंचुरी जड़ दी थी. ये वही मैच था जब गेल ने 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 17 छक्के और 13 चौके लगाए थे.
दूसरा सबसे तेज शतक भारत के वैभव सूर्यवंशी के नाम है, जिन्होंने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 35 गेंदों में शतक लगाया था. यह आईपीएल में भारत के लिए सबसे तेज शतक भी है. उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 37 गेंदों में आईपीएल सेंचुरी लगाई है. पिछले साल ही हेनरिक क्लासेन ने भी 37 गेंदों में शतक लगाकर ऐतिहासिक कारनामा कर दिया था.
डेविड मिलर ने 38, वहीं ट्रेविस हेड और प्रियांश आर्य आईपीएल में 39 गेंद में शतक लगा चुके हैं. इन बल्लेबाजों के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज ने 40 से कम गेंदों में शतक पूरा नहीं किया है.
• 30 गेंद – क्रिस गेल
• 35 गेंद – वैभव सूर्यवंशी
• 37 गेंद – यूसुफ पठान
• 37 गेंद – हेनरिक क्लासेन
• 38 गेंद – डेविड मिलर
• 39 गेंद – ट्रेविस हेड
• 39 गेंद – प्रियांश आर्य
आगे इस लिस्ट में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम आता है, जिन्होंने IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 40 गेंदों में शतक लगाया था. भारतीयों की सूची में उनके बाद ईशान किशन का नंबर आता है, जो 45 गेंद में सेंचुरी जड़ चुके हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!