आजमगढ़

Azamgarh news :साइबर फ्रॉड हुआ रुपया आवेदिका के खाते में पुलिस ने कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
सिधारी थाना अंतर्गत रामलीला मैदान निवासिनी मीरा देवी पत्नी चन्द्रहास द्वारा अवगत कराया गया कि फेसबुक के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति ने बहन का रिश्ता जोड़कर पारिवारिक मजबूरी का हवाला देते हुए उनसे 12,000/- रुपये ठग लिए। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर आवेदिका द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई ।
शिकायत प्राप्त होने पर थाना सिधारी की साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ के सहयोग से त्वरित तकनीकी कार्यवाही की गई। प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप आवेदिका के 12,000/- रुपये नियमानुसार उनके खाते में वापस कराए गए।
आवेदिका को साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया तथा बताया गया कि किसी भी अज्ञात कॉल/व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी, बैंक विवरण अथवा ओटीपी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, वेबसाइट www.cybercrime.gov.in अथवा निकटतम पुलिस स्टेशन के साइबर हेल्प डेस्क पर सम्पर्क करें l

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!