Azamgarh news :नाबालिग से दुष्कर्म व एससी/एसटी एक्ट के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार


आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
अतरौलिया थाना अंतर्गत वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी राहुल निषाद पुत्र अमरनाथ निषाद निवासी बघौजा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा उनके घर में घुसकर उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया तथा विरोध करने पर वादिनी के साथ मारपीट की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0 100/26 धारा 65(1), 115(2), 333 बीएनएस, 3/4(2) पॉक्सो एक्ट एवं 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(5), 3(1)(W)(1) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
आज दिनांक 19.03.2026 को उ0नि0 मयंक नारायण सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त राहुल निषाद पुत्र अमरनाथ निषाद निवासी बघौजा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को भैदोरा बाजार से समय लगभग 10:25 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



