खेल

राजस्थान रॉयल्स टीम में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, IPL 2026 से पहले कप्तान रियान पराग ने दिया अपडेट

Rajasthan Royals IPL 2026: IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स भी नए रंग में दिख रही है और RR के खिलाड़ी एक नए डिजाइन वाली जर्सी में दिखेंगे. इस बार टीम में संजू सैमसन नहीं हैं, इसलिए कप्तानी का भार 24 वर्षीय रियान पराग संभाल रहे होंगे. मगर रियान से ज्यादा 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी चर्चा में होंगे और कोच कुमार संगाकारा भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस बार वैभव नाम का लड़का राजस्थान टीम के लिए ट्रम्प कार्ड साबित हो सकता है.

राजस्थान रॉयल्स की टीम एकजुट हो चुकी है और जयपुर स्थित सवाई मान सिंह स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर दिया है. यह RR टीम का होमग्राउंड है, लेकिन राजस्थान टीम अपने कुछ होम मैच गुवाहाटी में भी खेलेगी. 

संजू सैमसन की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी

IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स टीम के हेड कोच कुमार संगाकारा और कप्तान रियान पराग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम की रणनीतियों पर बात की. अगले सीजन के लिए वैभव सूर्यवंशी टीम के स्टार खिलाड़ी होंगे क्योंकि कप्तान रियान पराग ने साफ कर दिया है कि सूर्यवंशी टीम के लिए ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते हैं. साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि संजू सैमसन के जाने के बाद ओपनिंग की जो जगह खाली हुई है, उसे वैभव सूर्यवंशी ही भरेंगे. वैभव और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी राजस्थान टीम के लिए पारी की शुरुआत करती दिखेगी.

रियान पराग ने दिया बड़ा बयान

रियान पराग ने उम्मीद जताई है कि वैभव सूर्यवंशी उस रोल में ढल पाएंगे जो सैमसन निभा रहे थे. साथ ही उन्होंने युवा खिलाड़ी को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी है क्योंकि वो अभी सोशल मीडिया का दबाव झेल नहीं पाएंगे.

दूसरी ओर रवींद्र जडेजा के आने पर कोच कुमार संगाकारा ने कहा कि जडेजा के अनुभव का टीम को फायदा मिलेगा. जडेजा और सैम कर्रन, संजू सैमसन ट्रेड डील का हिस्सा रहने पर CSK से राजस्थान रॉयल्स में आए हैं. कोच और कप्तान ने एक ही बात दोहराई कि राजस्थान की टीम बेहद संतुलित नजर आ रही है और टीम में कई मैच विनर मौजूद है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 से पहले एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान, इस खिलाड़ी को बताया RCB की धड़कन

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!