राजनीति

Elections 2026 Live: बंगाल असम समेत 5 राज्यों के चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज! इस स्टेट में कांग्रेस को लगा झटका, AAP ने भी जारी की लिस्ट

भारत में अगले कुछ हफ्तों में असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. ये चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश मिलकर देश की राजनीति में बड़ा असर रखते हैं. पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 6.44 करोड़ मतदाता हैं, जो 294 विधानसभा सीटों पर वोट डालेंगे. यहां चुनाव दो चरण में होंगे. मतदान की तारीख 23 और 29 अप्रैल तय की गई है. बाकी राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग होगी. तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. सभी राज्यों के चुनाव नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. इन चुनावों में जीत हासिल करने वाली पार्टियों का प्रभाव देश की राजनीति और संसद दोनों में मजबूत हो जाएगा.

इस बीच आम आदमी पार्टी ने असम राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसके अलावा  असम में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. नागांव से लोकसभा सांसद प्रद्योत बोरदोलोई ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के अनुसार, वे बुधवार (18 मार्च 2026) को BJP में शामिल हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस दौरान असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया भी मौजूद रहेंगे. यह इस्तीफा ऐसे समय पर आया है जब राज्य में चुनावी माहौल तेज है. ऐसे में कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है.

देश के जिन 5 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं , वहां करीब 20 करोड़ लोग रहते हैं, जो देश की कुल आबादी का लगभग 17 से 18 प्रतिशत है. इन राज्यों से लोकसभा में 116 सांसद चुने जाते हैं, जो कुल 543 सीटों का करीब 21 प्रतिशत है. इसके अलावा राज्य सभा में भी इन राज्यों के विधायक मिलकर 51 सदस्य भेजते हैं, जो कुल का करीब 21 प्रतिशत है. इसलिए इन चुनावों का असर सीधे संसद की ताकत पर पड़ता है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!