IPL 2026 से पहले CSK में शामिल हुआ इंग्लैंड का दिग्गज; चेन्नई के फैसले से हर कोई होगा हैरान

IPL 2026 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बहुत बड़ा दांव खेला है. 5 बार की चैंपियन टीम CSK ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जेम्स फोस्टर को नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है. वो अब हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी और बॉलिंग कोच एरिक सिमंस के साथ मिलकर काम करेंगे.
चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुष्टि करके बताया कि जेम्स फोस्टर टीम के ने फील्डिंग कोच होंगे. वो इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज रहे और 18 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड टीम का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने अपने 7 टेस्ट मैच खेलकर 226 रन बनाए, वहीं 11 वनडे मैचों में वो सिर्फ 41 रन बना सके.
Say Yellove to our fielding coach James Foster! 💛💪🏻
Former England wicketkeeper and a coach with experience across teams worldwide, he now kicks off this new chapter with the Pride. 🦁#WhistlePodu #Dencoming pic.twitter.com/hXkWDBiqEX
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 16, 2026
KKR के साथ काम किया
ये पहली बार नहीं होगा जब जेम्स फोस्टर किसी आईपीएल टीम के साथ काम करेंगे. आईपीएल 2020 में वो कोलकाता नाइट राइडर्स के फील्डिंग कोच रह चुके हैं. वहीं नवंबर 2022 में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स का असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया था. वो अब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मिलकर काम करने वाले हैं.
अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में जेम्स फोस्टर ज्यादा कमाल नहीं कर पाए, लेकिन उनके फर्स्ट-क्लास आंकड़े शानदार रहे हैं. अपने 289 मैचों के विशालकाय फर्स्ट-क्लास करियर में उन्होंने 13,761 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 23 शतक और 70 अर्धशतकीय पारी खेलीं. बतौर विकेटकीपर अपने फर्स्ट-क्लास करियर में उन्होंने 839 कैच लपके 62 स्टम्प आउट किए.
चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो IPL 2026 में उसे अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है, जो गुवाहाटी में खेला जाएगा. इसके बाद उसे 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स, 5 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और 11 अप्रैल को उसे दिल्ली कैपिटल्स के साथ मैच खेलना है.
यह भी पढ़ें:
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान



