कब रिलीज होगा IPL 2026 के शेड्यूल का दूसरा फेज? BCCI उपाध्यक्ष ने दिया जवाब

आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल आ चुका है, जिसमें शुरुआती 20 मैचों का कार्यक्रम जारी किया था. अब टूर्नामेंट के दूसरे चरण के शेड्यूल को लेकर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बड़ा अपडेट दिया. तो आइए जानते हैं कि दूसरे फेज का शेड्यूल कब जारी होगा.
बता दें कि चुनाव आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. चुनाव की तारीखों के चलते ही आईपीएल का शेड्यूल अलग-अलग चरण में जारी करने का प्लान बनाया गया था. बीते बुधवार (11 मार्च) को शेड्यूल के पहले चरण का एलान हुआ था.
आईपीएल शेड्यूल पर क्या बोले राजीव शुक्ला?
राजीव शुक्ला ने कहा, “चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. चार स्थानों पर मतदान एक ही चरण में होगा और पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होंगे. अब आईपीएल का शेड्यूल जल्द ही जारी होगा.”
#WATCH | Delhi: Rajeev Shukla, BCCI Vice President, says, “The dates of elections have been announced. The polling will take place in a single phase in 4 places and in 2 phases in West Bengal. Now, the schedule of IPL will be released soon.” pic.twitter.com/1JJIqsJJMw
— ANI (@ANI) March 15, 2026
इस साल (2026) एक केंद्र शासित प्रदेश सहित कुल 5 राज्यों में चुनाव होंगे, जिसके लिए निर्वाचन आयोग ने तारीखों का एलान किया. इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी शामिल है. बताते चलें कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में आईपीएल के मुकाबले खेले जाते हैं.
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में ज्यादा मैच होते हैं, जबकि असम में कम मुकाबले होते हैं. पश्चिम बंगाल के कोलकाता (ईडन गार्डन स्टेडियम), तमिलनाडु के चेन्नई (एम चिदंबरम स्टेडियम) और असम के गुवाहटी में इंडियन प्रीमियर लीग के मैच होंगे.
पांचों राज्यों में चुनाव की तारीख
पश्चिम बंगाल के अलावा बाकी चारों जगह मतदान सिर्फ एक चरण में होगा. बंगाल में दो चरण में वोटिंग होगी.
असम मतदान- 09 अप्रैल, नतीजे- 04 मई
तमिलनाडु- 09 अप्रैल, नतीजे- 04 मई
केरल- 09 अप्रैल, नतीजे -04 मई
पुडुचेरी- 09 अप्रैल, नतीजे- 04 मई
पश्चिम बंगाल- 23 और 29 अप्रैल, नतीजे- 04 मई.
यह भी पढ़ें: दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा



