आजमगढ़

AZAMGARH News:जमीनी रंजिश में हुई फायरिंग/मारपीट के मामले में सरायमीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी भुवनेश चौबे की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ जनपद के थाना सरायमीर क्षेत्र में जमीनी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग और मारपीट की घटना में सरायमीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक नाली बंदूक बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर एक सख्त संदेश गया है।जानकारी के अनुसार 11 मार्च 2026 को ग्राम छित्तेपुर में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग और मारपीट की घटना हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सरायमीर में मुकदमा संख्या 63/26 धारा 3(5), 109(1) बीएनएस के अंतर्गत दोनों पक्षों के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में सरायमीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में दबिश अभियान चलाया। इसी क्रम में पुलिस टीम ने ग्राम छित्तेपुर में दबिश देकर नामजद अभियुक्त ओबैश खान पुत्र एहसान खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर ग्राम बखरा के पीछे जंगल से घटना में प्रयुक्त एक अदद SBBL गन 12 बोर बरामद की गई।पुलिस ने तलाशी के दौरान 12 बोर, .315 बोर तथा .22 बोर के जिन्दा और खोखा कारतूस भी भारी मात्रा में बरामद किए। आरोपी से बरामद शस्त्र के संबंध में वैध लाइसेंस या कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जिसके बाद उसे बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में सरायमीर पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है। उनके द्वारा हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से भुवनेश कुमार चौबे ने सरायमीर थाने का कार्यभार संभाला है, तब से अपराधियों में पुलिस का खौफ साफ देखा जा रहा है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। उनकी सक्रिय कार्यशैली और कड़ी कार्रवाई के कारण अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है।सरायमीर पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!