खेल

संजू सैमसन को अलग से मिली कितनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश, लगाई थी अर्धशतक की हैट्रिक

T20 World Cup Sanju Samson Prize Money: संजू सैमसन ने टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने की गाथा लिखी है. ये वही सैमसन हैं, जिन्हें शुरुआती मैचों की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलनी भी मुश्किल थी. मगर मौका मिलते ही उन्होंने भारत को विश्व विजेता बनाने की ओर ले जाने का काम किया. उन्होंने वर्ल्ड कप के सिर्फ 5 मैचों में 321 रन बना दिए. उन्होंने लगातार तीन अर्धशतकीय पारी खेलकर भी इतिहास रचा. इस यादगार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया.

संजू सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में वापसी की, जहां वो 24 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं जब वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मैच की बारी आई, तो उन्होंने नाबाद 97 रनों की पारी खेल महफ़िल लूटी. उसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 89 रनों की पारी खेली.

सैमसन को अलग से मिली प्राइज मनी

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के लिए संजू सैमसन को 25,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 21 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली है. बता दें कि फाइनल मैच में जसप्रीत बुमराह 4 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बने. प्लेयर ऑफ द मैच बनने के लिए बुमराह को भी अलग से करीब 8.4 लाख रुपये मिले.

  • संजू सैमसन – 21 लाख – प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
  • जसप्रीत बुमराह – 8.4 लाख – प्लेयर ऑफ द मैच (फाइनल) 

टीम इंडिया को कितनी प्राइज मनी

भारत ऐसा पहला देश बना है, जिसने लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का कारनामा किया है. वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए भारतीय टीम को करीब 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है. वहीं उपविजेता रहने वाली न्यूजीलैंड टीम को करीब 14.65 करोड़ रुपये का इनाम मिला है.

फाइनल मैच में टीम इंडिया ने 255 रनों का ऐतिहासिक स्कोर बनाया था, जो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के इतिहास में बना सबसे बड़ा स्कोर है. जवाब में कीवी टीम सिर्फ 159 रन ही बना पाई थी.

यह भी पढ़ें:

भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब तो शोएब अख्तर को लगी मिर्ची, बोले- BCCI ने क्रिकेट बर्बाद…

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!