खेल

दिख रहा था विकेट, लेकिन जानबूझकर अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिचेल को जड़ दी गेंद! फाइनल में हुआ भयंकर विवाद

Arshdeep Singh and Daryl Mitchell Fight In Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबले की दूसरी पारी यानी जब न्यूजीलैंड रन चेज के लिए मैदान पर है, उस वक्त भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल के बीच भयंकर विवाद होता दिखाई दिया. तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है. 

भारत के लिए अर्शदीप 11वां ओवर लेकर आए, जिसमें डेरिल मिचेल ने उन पर दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार 2 छक्के जड़ दिए. इसके बाद एक गेंद वाइड हुई और एक डॉट रही. फिर पांचवीं गेंद भी डॉट रही. लेकिन इस गेंद पर अर्शदीप ने गुस्सा में आकर जानबूझकर डेरिल मिचेल को गेंद जड़ दी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शदीप ने गेंद फेंकी, जो मिचेल ने उन्हीं की तरफ खेल दी. मिचेल इतना साइड में खड़े थे कि स्टंप बिल्कुल साफ दिख रहे थे. लेकिन अर्शदीप ने रन आउट के लिए स्टंप की बजाय जानबूझकर डेरिल मिचेल को ही निशाना बना दिया. 

गुस्साए डेरिल मिचेल 

गेंद लगते ही मिचेल गुस्से में नजर आए. इसके बाद अंपायर ने अर्शदीप सिंह को समझाया. फिर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मिचेल से हाथ मिलाया और उनसे बात की. फिर ओवर समाप्त होने के बाद डेरिल मिचेल और अर्शदीप सिंप ने भी एक दूसरे से हाथ मिलाया. इस तरह विवाद ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका. 

भारत ने बनाया बड़ा टोटल 

मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 255/5 रन बोर्ड पर लगा दिए. यह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा टोटल बन गया. टीम के लिए संजू सैमसन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 46 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए. इसके अलाव ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रनों की शानदार पारियां खेलीं. 

 

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!