खेल

Abhishek Sharma ने रचा इतिहास, फाइनल में तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, जड़ दिया सबसे तेज अर्धशतक

Fastest Fifty in T20 World Cup Final: अभिषेक शर्मा ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 21 गेंद में 52 रनों की तूफानी पारी के दौरान कई सारे कीर्तिमान बना डाले. इस मैच में उन्होंने मात्र 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया था. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. यहां जान लीजिए फाइनल मैच में अभिषेक ने कौन से 3 रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. अभिषेक 21 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए. 

अभिषेक शर्मा ने तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे तेज फिफ्टी

अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में फिफ्टी पूरी की. वो टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के खिलाफ 23 गेंद में फिफ्टी लगाई थी. 

संजू संग मिलकर बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फाइनल मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पावरप्ले में ही 92 रन बना दिए. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है. पहले 6 ओवरों में ही अभिषेक अपना पचासा पूरा कर चुके थे. इससे पहले वेस्टइंडीज भी वर्ल्ड कप मैच के पावरप्ले में 92 रन बना चुकी है, लेकिन उसने एक विकेट खोकर यह मुकाम हासिल किया था, जबकि टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए ऐसा किया है.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी

अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में अर्धशतक पूरा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है. वर्ल्ड कप में सबसे तेज पचासा जड़ने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 12 गेंद में फिफ्टी पूरी की थी. केएल राहुल भी वर्ल्ड कप में 18 गेंद में अर्धशतक जड़ चुके हैं. अभिषेक ने उनकी बराबरी कर ली है.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया ने फाइनल में बना दिए इतने रन, तो फाइनल में जीत पक्की! देखें अहमदाबाद में सबसे बड़ा रन चेज

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!