आजमगढ़

Azamgarh News: महर्षि दत्तात्रेय स्कूल के प्रबंधन ने की महिला दिवस पर अनोखी पहल।

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निज़ामाबाद आजमगढ़।छात्राओं के साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महर्षि दत्तात्रेय स्कूल प्रबंधन ने एक प्रशंसनीय फैसला लेते हुए छात्राओं के लिए सत्र 2026-27 में प्रवेश को निशुल्क कर दिया है और छात्रों के प्रवेश पर भी 50% की छूट देने का ऐलान किया है ताकि जो छात्र छात्राएं आर्थिक रूप से शिक्षा से वंचित रह जाती हैं उन्हें भी शिक्षा आसानी से मिल सके इस संबंध में महर्षि दत्तात्रेय स्कूल के प्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा उर्फ लालू मिश्रा ने कहा कि हमारा क्षेत्र पिछड़ा क्षेत्र है यहां बहुत से परिवार ऐसे हैं जो अपने बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं लेकिन पैसे के अभाव में उनको अच्छी शिक्षा नहीं दे पाते इसी वजह से हमारे स्कूल प्रबंधन ने या फैसला लिया है कि इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने क्षेत्र की साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए इस सत्र 2026-27 के लिए जो भी छात्राएं हमारे स्कूल में प्रवेश लेंगी उसका प्रवेश निशुल्क होगा और जो छात्र भी हमारे स्कूल में प्रवेश लेना चाहते हैं उनका भी प्रवेश शुल्क में 50% की छूट दी जाएगी ताकि हमारे क्षेत्र में साक्षरता बढ़ सके।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!