खेल

संजू सैमसन पर ICC कर सकती है बड़ी कार्रवाई? जानिए ऐसा क्या हुआ जिसको लेकर हो रही चर्चा

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. हालांकि इस जीत के बाद चर्चा सिर्फ स्कोरलाइन की नहीं, बल्कि एक सेलिब्रेशन की भी हो रही है. 1 मार्च को ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया को आखिरी ओवरों में जीत के लिए बड़े शॉट्स की जरूरत थी और यह जिम्मेदारी उठाई संजू सैमसन ने. संजू सैमसन ने दबाव भरे मुकाबले में शानदार नाबाद 97 रन बनाकर मैच भारत की झोली में डाल दिया.

दबाव में खेली कप्तानी वाली पारी

संजू ने मुश्किल हालात में संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 97 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटे. यह पारी सिर्फ आंकड़ों में बड़ी नहीं थी, बल्कि मैच के संदर्भ में बेहद अहम थी. आखिरी रन बनते ही उन्होंने अपना हेलमेट उतारकर उसे हवा में उछाल दिया और भगवान का शुक्रिया अदा करने लगे. मैदान पर मौजूद दर्शकों ने इस पल का जोरदार स्वागत किया, लेकिन अब यही रिएक्शन सवालों के घेरे में है.

क्या ICC के नियमों में फंस सकते हैं संजू?

क्रिकेट के नियमों के तहत मैदान पर बल्ले या हेलमेट को इस तरह फेंकना खेल भावना के खिलाफ माना जा सकता है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी ICC खिलाड़ियों के ऑन-फील्ड व्यवहार को लेकर सख्त दिशा-निर्देश देती है. अगर किसी खिलाड़ी का सेलिब्रेशन ‘अनुचित आचरण’ की श्रेणी में आता है, तो उस पर मैच फीस का जुर्माना या डिमेरिट अंक लगाए जा सकते हैं.

पहले भी हो चुका है ऐसा मामला

ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय खिलाड़ी का सेलिब्रेशन जांच के दायरे में आया हो. इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच मुकाबले में LSG के आवेश खान ने मैच जीतने के बाद अपना हेलमेट जमीन पर पटक दिया था, जिसके चलते उन्हें आधिकारिक चेतावनी दी गई थी.

अब सेमीफाइनल पर नजर

फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन टीम इंडिया के लिए राहत की बात यह है कि यह जीत उन्हें सेमीफाइनल में ले गई है. जहां 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ंत होनी है. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!