आजमगढ़
Azamgarh News: होली पूर्व होगा होली मिलन समारोह


रिपोर्टर रोशन लाल
आजमगढ़
एस.पी. पटेल फाउंडेशन द्वारा “होली मिलन समारोह” का आयोजन 2 मार्च 2026 सोमवार 10:00 बजे से छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज रोहुआर बैदौली आजमगढ़ । सामाजिक सद्भावना और सौहार्द स्थापित करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में लोक गायक धर्मेंद्र सोलंकी देवरिया और लोक गायिका खुशी यादव गाजीपुर अपनी गायकी से कार्यक्रम में समां बाधेगें वहीं क्षेत्र के गणमन एवं प्रबुद्ध जन की उपस्थिति में आपसी भाईचारे के साथ होली मिलन समारोह मनाया जाएगा । कार्यक्रम का उद्देश्य ही आपसी भाईचारा और समरसता बनाने के लिए है । कार्यक्रम के संयोजक डॉ. रामविलास सिंह पटेल लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता के लिए विशेष अपील कर रहे हैं।



