आजमगढ़

Azamgarh news :होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु गंभीरपुर थाने में पीस कमेटी की अहम बैठक

थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह बोले कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

आजमगढ़ जनपद के थाना गंभीरपुर परिसर में होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को शांति समिति (पीस कमेटी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने की, जबकि संचालन थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने किया।
बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,ग्राम प्रधान, संभ्रांत नागरिक एवं पुलिस अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। इसे मिल-जुलकर शांतिपूर्वक मनाया जाए। उन्होंने डीजे संचालकों को निर्धारित समय और ध्वनि मानकों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।सीओ सदर ने ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि वे गांव के प्रथम नागरिक हैं, इसलिए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि या अशांति की आशंका हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि जब से थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने गंभीरपुर थाने का कार्यभार संभाला है, तब से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों के ठिकानों पर लगातार छापेमारी, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, बाजार व चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।उनके नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रियता और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया।इस अवसर पर उप निरीक्षक अरविंद यादव, संदीप दुबे, संजय सिंह,चंद्र प्रकाश कश्यप,योगेश सरोज सहित अनेक पुलिसकर्मी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक प्रधान कमलेश यादव, इकबाल अहमद उर्फ चुन्नू, संतोष कुमार, मोहम्मद रफी उर्फ गुड्डू प्रधान मखदुमपुर,अवधेश चौहान, साजिद खान,आनंद यादव, शनि गुप्ता, रामाश्रय चौहान, जुल्मधारी यादव, संजय कन्नौजिया, प्रेम जायसवाल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।शांति समिति की यह बैठक सामाजिक समरसता और प्रशासनिक सजगता का सशक्त उदाहरण बनी, जिसने यह संदेश दिया कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से हर त्योहार को सौहार्द और सुरक्षा के साथ मनाया जा सकता है।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!