राज्य

Bharatpur News: दान में दी गई जमीन पर बनी मंदिर में बोर्ड लगाने पर विवाद, दो गांव के लोग आमने-सामने

राजस्थान के भरतपुर जिले में दान में दी गई जमीन पर बने मंदिर में दान दाताओं के नाम का बोर्ड लगाने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई. यह मामला सेवर थाना क्षेत्र के बरसो गांव से सामने आया है, यहां दान की जमीन पर बनी मंदिर पर दानदाताओं के नाम का बोर्ड लगाने को लेकर दो गांव के लोगों में विवाद चल रहा था.

बताया गया कि शनिवार 28 फरवरी को एक गांव के लोगों ने पहुंच कर अपने गांव के नाम का बोर्ड मंदिर पर लगा दिया, दूसरे गांव के लोगों ने इसका विरोध किया. हंगामे की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने विवाद की स्थिति को देखते हुए लोगों को तितर बितर करने के लिए लाठियां बरसाना शुरू कर दी. गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है.

मंदिर में बोर्ड लगाने पर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, सेवर थाना क्षेत्र के गांव बरसो में एक मंदिर का निर्माण हुआ है. पड़ोसी गांव घसोला के लोगों ने मंदिर को अपनी जमीन बताते हुए उस पर अपने भामाशाह नाम का बोर्ड लगा दिया. जिसको लेकर बरसों गांव के लोगों ने घसोला गांव के लोगों द्वारा लगाए गए बोर्ड का विरोध कर दिया. हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां बरसाकर लोगों को मौके से भगाया गया.

दोनों पक्षों की सहमति से लगेगा मंदिर में बोर्ड

ग्रामीण क्षेत्राधिकारी (सीओ) कन्हैया लाल का कहना है कि मंदिर में दोनों गांव के लोग पूजा करते है. आज बोर्ड लगाने को लेकर दोनों पक्षों के लोग मंदिर पर इकठ्ठा हुए थे, जिनकी समझाइश कर वापस भेज दिया गया है. उन्होंन स्पष्ट किया है कि मंदिर में दोनों पक्षों सहमति से बोर्ड लगेगा. फिलहाल मंदिर जमीन पर अपना हक जमाने को लेकर दोनों ही गाँव के लोगों के बीच तनाव है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!