Rinku Singh Father Death: रिंकू सिंह ने पिता को दी अंतिम विदाई, अर्थी को कंधा देकर किया आखिरी नमन, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता, खानचंद सिंह का 27 फरवरी को निधन हो गया. रिंकू ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया और उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए. खानचंद सिंह की शव यात्रा और उनके अंतिम संस्कार के समय काफी लोग वहां मौजूद रहे.
रिंकू सिंह के पिता ने 27 फरवरी की सुबह लगभग 5 बजे ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली थी. वे लंबे समय से लीवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. जब खानचंद अस्पताल में भर्ती थे, तब उनकी तबीयत में सुधार की खबर भी सामने आई थी, लेकिन 27 फरवरी की सुबह रिंकू के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.
#WATCH | Aligarh, UP: Cricketer Rinku Singh gives a shoulder to the mortal remains of his father, Khanchand Singh in his funeral procession.
Khanchand Singh passed away at Yatharth Hospital in Greater Noida earlier this morning after battling fourth-stage cancer. pic.twitter.com/dsHBgG6UIj
— ANI (@ANI) February 27, 2026
बड़े भाई ने दी मुखाग्नि
रिंकू सिंह के पिता का ग्रेटर नोएडा में निधन हुआ था, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अलीगढ़ लाया गया. रिंकू चेन्नई में टीम इंडिया के साथ मौजूद थे, लेकिन जैसे ही उन्हें पिता के निधन की खबर मिली वो अलीगढ़ के लिए रवाना हुए थे. रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने पिता खानचंद सिंह के शव को मुखाग्नि दी.
रिंकू इससे पहले पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण चेन्नई से नोएडा पहुंचे थे, लेकिन उससे अगले दिन ही चेन्नई में टीम इंडिया को रिजॉइन कर लिया था. रिंकू इस बीच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में नहीं खेल पाए थे. उस मुकाबले में भारत ने 256 रन बनाए थे, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 184 रन ही बना सकी थी.
यह भी पढ़ें:
Rinku Singh Father Death: क्या रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर? पिता के निधन के बाद BCCI ने दिया ताजा अपडेट



