राज्य

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट

अजित पवार के बेटे पार्थ पवार का राज्यसभा जाना तय हो गया है. दरअसल, सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले राज्यसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दिया था. तबसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की सीट खाली हो गई थी, जिसपर अब उनके बेटे पार्थ पवार को नामांकित किया जाएगा. इस बात का ऐलान प्रफुल्ल पटेल ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में किया.

इससे कुछ दिन पहले एनसीपी की कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से पार्थ पवार का नाम राज्यसभा के लिए फाइनल किया गया था. एनसीपी के संगठन में भी गुरुवार, 26 फरवरी को बड़े बदलाव हुए. अजित पवार के निधन के बाद आज पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. दिवंगत अजित पवार की पत्नी और महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार को निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुना गया. 

लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं पार्थ पवार

पार्थ पवार दिवंगत वरिष्ठ नेता अजित पवार के बड़े बेटे हैं. उन्होंने साल 2019 में लोकसभा चुनाव के जरिए राजनीति में कदम रखा. पार्थ ने मावल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, जिसे पवार परिवार की राजनीतिक विरासत से जुड़ा अहम फैसला माना गया. हालांकि, पार्थ पवार को हार का सामना करना पड़ा था. लोकसभा चुनाव हारने के बाद पार्थ पवार सियासत से दूर रहे. उन्होंने न तो पार्टी में और न ही संगठन में कोई पद लिया.

पार्थ पवार की डिग्री और संपत्ति का ब्योरा

35 वर्षीय पार्थ पवार ने लोकसभा चुनाव के दौरान फॉर्म में अपनी संपत्ति 20 करोड़ रुपये बताई थी. पार्थ पवार के पास बीकॉम की डिग्री है. इसके बाद उन्होंने लंदन में आगे की पढ़ाई की. 

महाराष्ट्र में राज्यसभा की 7 सीटें खाली

जानकारी के लिए बता दें कि 16 मार्च को महाराष्ट्र में राज्यसभा की सात रिक्त सीटों के लिए वोटिंग की जाएगी. प्रफुल्ल पटेल ने स्पष्ट रूप से ऐलान किया है कि एनसीपी की ओर से पार्थ पवार ही पर्चा भरेंगे. इससे यह साफ हो गया है कि पार्थ पवार महाराष्ट्र की राजनीति में न आकर सीधे केंद्र की राजनीति में एंटर करेंगे.

 

 

 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!