राज्य

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, खाई में पिकअप गिरने से 2 की मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़ में मड़वाताल के पास दर्दनाक हादसा हो गया. यहां कापू और धरमजयगढ़ के बीच खाई में पिकअप गिर गई. पिकअप के खाई में गिरने की वजह से 2 की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. इसमें तीन हालत गंभीर बताई जा रही है. 

बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 35 लोग सवार थे. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है. वहीं बाकी अन्य घायलों का  इलाज कापू और धरमजयगढ़ के अस्पताल में किया जा रहा है.

पिकअप से सगाई कर लौट रहे थे लोग

बताया जा रहा है कि यह सभी लोग पिकअप में सवार होकर कापू के पास सगाई करने के लिए गोसाइपोड़ी गांव गए थे. सगाई से लौटते वक्त यह हादसा हुआ है. यह सभी ग्रामीण बंगुरसूता के रहने वाले बताए जा रहे हैं. यह घटना रात में 8 बजे के करीब हुई है. 

बता दें कि लौटते वक्त पिकअप चालक ने नियंत्रण खो दिया. जिसकी वजह से पिकअप खाई में गिर गई. इस घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई. वहीं मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने राहत-बचाव कर खाई में गिरे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. हादसे में दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

इस हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही.

फिलहाल सभी घायलों को कापू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं गंभीर रूप से घायलों का रायगढ़ में इलाज चल रहा है. पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!