UP Weather: यूपी में तेजी से बढ़ी गर्मी, आगरा-वाराणसी में 31 डिग्री के पार पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश में इस बार फरवरी महीने से ही गर्मियों ने दस्तक दे दी हैं. प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम एकदम शुष्क बना हुआ हैं. सुबह और शाम को बेहद हल्का कोहरा देखने को मिल रहा हैं लेकिन, दिन चढ़ने के साथ आसमान एकदम साफ हो जाता है और दिन में तीखी धूप निकल रही हैं जिससे अब गर्मियों का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग ने आज गुरुवार को भी प्रदेश के सभी जिलों मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है.
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के पूर्वांचल और पश्चिमी संभागों में आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान हैं. कहीं कोई बादल या बारिश की संभावना नहीं है. सुबह-शाम को हल्की सर्दी और दिन में धूप निकलेगी. प्रदेश के सभी 75 जिले आज ग्रीन जोन में ही रहेंगे. धूप की वजह से प्रदेश के ज़्यादातर जिलों में तापमान भी बढ़ने लगा है और कई जगहों पर ये सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तक पहुंच गया है.
यूपी में सामान्य से अधिक गर्मी
यूपी में इन दिनों नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर समेत सभी जिलों में पारा तेजी से बढ़ा है. बीते 24 घंटों में आगरा, बांदा, प्रयागराज, वाराणसी और हमीरपुर सबसे गर्म जिले रहे हैं. यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. वहीं राजधानी लखनऊ में भी इन दिनों अच्छी खासी धूप निकल रही है. जिसके चलते लोग दिन में घर से कम ही बाहर निकल रहे हैं. यहां अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
इन जिलों में आज कैसा रहेगा मौसम
इनके अलावा गुरुवार को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सीतापुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, झांसी, सोनभद्र, चंदौली, सुल्तानपुर, अमेठी, बांदा, चित्रकूट, वाराणसी, मीरजापुर, गाज़ीपुर, आजमगढ़ व आसपास के सभी जिलों में आज आसमान एकदम साफ रहेगा और खिली धूप निकलेगी.
27 फरवरी और 2 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा हैं जिसका असर हिमालयी क्षेत्र पर देखने को मिल सकता है हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य ही रहेगा. 3 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहे हैं. कहीं कोई बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है. यूपी इस हफ्ते गर्मी में और इजाफा होगा. अगले तीन दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी है इसके बाद चलते राज्य में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ेगी.



