आजमगढ़

Azamgarh News: वर्तमान शिक्षा नीति में इतिहास का महत्व विषयक संगोष्ठी पर व्याख्यान

दीदारगंज -आजमगढ़
मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश स्थित ओमप्रकाश मिश्र स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को महाविद्यालय के सभागार में वर्तमान शिक्षा नीति में इतिहास का महत्व विषयक संगोष्ठी पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शशिकुमार मिश्र एसिस्टेंट प्रोफेसर प्राचीन इतिहास पुरातत्व विभाग श्री गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालटारी आजमगढ़ व विशिष्ट अतिथि डॉ अमित कुमार सिंह एसिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास विभाग डी ए वी पीजी कॉलेज आजमगढ़ ने मां सरस्वती व गणेशजी की प्रतिमा प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया तत्पश्चात बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाया गया इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धीरेंद्र कुमार मिश्र ने विशिष्ट अतिथि तथा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर ,बुके एव अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया । मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आइना और अतीत ही इतिहास है आइना में हम यह देखते हैं कि जैसा हम कल थे वैसा आज हैं कि नहीं इसलिए आइना देखते हैं जो आकाश पाताल और पृथ्वी की जानकारी दे उसे इतिहास कहते हैं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने मुख्य अतिथि से इतिहास से सम्बंधित सवाल पूछे जिसका जवाब मुख्य अतिथि ने दिया ।इस अवसर पर डॉ आर एस एन त्रिपाठी, डॉ एस एन त्रिपाठी, प्रियंका मिश्रा, संतोष कुमार गुप्ता, धीरेंद्र कुमार सिंह, सिद्धार्थ सिंह, डॉ सतीश त्रिपाठी, डॉ प्रतिमा सिंह,अनु सिंह, डॉ कुमारी चंद्रा, डॉ रूपेन्द्र कुमार सिंह डॉ अजय कुमार यादव आदि लोग उपस्थित थे।

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!