राज्य

शंकराचार्य मामले में आशुतोष ब्रह्मचारी का नया खुलासा, कहा- बाढ़ग्रस्त राज्यों से लाए जाते थे बटुक

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों के मामले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने नया खुलासा करते हुए कहा कि नाबालिग बटुकों के यौन शोषण में मठ का कामकाज देखने वाला सीईओ प्रकाश उपाध्याय भी शामिल है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया है कि प्रकाश उपाध्याय ही बाढ़ग्रस्त राज्यों से बटुकों को लाता था, गुरु सेवा के नाम पर मुकुंदानंद के साथ मिलकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के पास भेजता था.

इसके पहले एक नाम अरविंद के भी इसमें लिप्त होने का खुलासा किया था, आशुतोष ने कहा था कि अरविंद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का गुरु भाई है. आशुतोष महाराज ने यह भी आरोप लगाया है कि सपा और कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भी इसमें शामिल हैं लेकिन उन्होंने किसी नेता के नाम का खुलासा नहीं किया है. उन्होंने कहा है कि समय आने पर नेताओं के नाम का भी खुलासा किया जाएगा. आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि दोनों नाबालिग बटुकों का आज पॉक्सो कोर्ट में बीएनएस की धारा 183 के तहत बयान दर्ज हुआ है.

मेडिकल में भी यौन उत्पीड़न की पुष्टि- आशुतोष ब्रह्मचारी

आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि दोनों बटुकों का मेडिकल भी हो गया है, उन्होंने आरोप लगाया है कि मेडिकल में भी यौन उत्पीड़न की पुष्टि हो गई है. उन्होंने कहा कि दो नाबालिग बटुक ही नहीं बल्कि करीब 20 पीड़ित उनके संपर्क में है. उन्होंने आरोप लगाया है कि नाबालिग बच्चों का यौन शोषण माघ मेला से लेकर वाराणसी मठ, बद्रीनाथ धाम और नरसिंह आश्रम जबलपुर में भी होता था.

अविमुक्तेश्वरानंद को जेल जाने से कोई नहीं बचा सकता- आशुतोष ब्रह्मचारी

आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया है कि जिस तरह की सबूत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ हैं, उन्हें जेल जाने से अब कोई नहीं बचा सकता है. आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि जल्द ही षड्यंत्र में शामिल एक और नाम का खुलासा करेंगे. 

शंकराचार्य के खिलाफ यौन शोषण के मामले में दर्ज हुई है FIR

बता दें कि आशुतोष ब्रह्मचारी की अर्जी पर पोक्सो कोर्ट ने झूंसी थाना पुलिस को यौन शोषण के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था. पोक्सो एक्ट के तहत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी और तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. तीन अज्ञात में अब तक दो नामों अरविंद मिश्रा और प्रकाश उपाध्याय के नाम का खुलासा हो चुका है. 

प्रयागराज से वापस चले गए आशुतोष ब्रह्मचारी 

आशुतोष ब्रह्मचारी ने जल्द ही तीसरे नाम के खुलासे की भी बात कही है, आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया है कि उनके संपर्क में कुछ महिलाएं भी हैं, जो स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद वाराणसी मठ में मौजूद हैं. उन्होंने कहा है कि उनके द्वारा विद्या मठ के शीश महल की बात उठाए जाने के बाद स्विमिंग पूल में मिट्टी भरवा दी गई है. फिलहाल मामले में खुलासे के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी प्रयागराज से वापस चले गए हैं.

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!