राज्य

‘उगते सूरज की भूमि को आदित्य’ का नमस्कार..’, जापान पहुंचे CM योगी, निवेशकों से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर के बाद अपने दो दिवसीय दौरे के लिए जापान पहुंच गए हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. सीएम योगी ने टोक्यो में मित्सुई के मैनेजिंग ऑफिसर और कोनोइके ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. उनके इस दौरे को यूपी में निवेश और रोज़गार के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जापान पहुंचने की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. जहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया, उनके साथ यूपी के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी दिखाई दिए. सीएम योगी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- ‘Landed in Tokyo, Japan.. उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्री राम की पावन धरा के ‘आदित्य’ का नमस्कार…’

यूपी में निवेश को लेकर की चर्चा

सीएम योगी ने जापान पहुंचने के बाद मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी मुलाक़ात की और प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा, सेमीकंडक्टर और डेटा यूनिट क्षेत्र में निवेश को लेकर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने टोक्यो में मित्सुई एंड कं. के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर काजुकी शिमिजु और अन्य प्रतिनिधियों से निवेश को लेकर चर्चा की. 

सीएम योगी ने लिखा- ‘उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा, आईसीटी, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर सहित परिवर्तनकारी निवेश अवसरों का अन्वेषण करने के लिए मित्सुई एंड कं. को आमंत्रित किया,  जो राज्य के तेज औद्योगिक विस्तार के अनुरूप हैं. उत्तर प्रदेश की विकास धारणाओं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण को मजबूत करने के लिए अवसंरचना परियोजनाओं, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और औद्योगिक निवेश में सहयोग पर भी चर्चा की गई.

निवेश के लिए कंपनियों को किया आमंत्रित

सीएम योगी ने इसके बाद कोनोइके ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड और उनकी टीम से भी मुलाकात की है. जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस बैठक में उन्होंने यूपी में लॉजिस्टिक पार्क, वेयरहाउसिंग, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर चर्चा की. कंपनी को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया. जिससे भारत और जापान के बीच सहयोग और मज़बूत होगा. 

बता दें कि सीएम योगी 25 और 26 फरवरी को जापान में दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वो भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे और कई दूसरे बड़ी कंपनियों और निवेशकों से भी मुलाक़ात करेंगे ताकि यूपी में निवेश को बढ़ाया जा सके. सीएम योगी यहां अपने 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचे हैं. 

बिट्टू बजरंगी केस में नया ट्विस्ट, शादी के लिए दिखाई थी मृतक भाई की तस्वीर, बिचौलिए ने लगाए गंभीर आरोप

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!