राज्य

Aligarh News: बिट्टू बजरंगी केस में नया ट्विस्ट, शादी के लिए दिखाई मृतक भाई की तस्वीर, बिचौलिए ने लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बैरंग बारात लेकर लौटने वाले बिट्टू बजरंगी की कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है. इस पूरे मामले में अब बिट्टू बजरंगी पर ही धोखाधड़ी का आरोप लगा है. शादी तय कराने वाले बिचौलिए पंकज ने दावा किया है कि बिट्टू ने शादी के लिए अपने भाई की तस्वीर भेजी थी, जिसकी मौत हो चुकी है. यहीं नहीं पंकज की वकील ने उस पर मानव तस्करी के भी आरोप लगाए हैं. 

बिट्टू बजरंगी ने जिस बिचौलिए पंकज पर शादी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए फरीदाबाद में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने आरोप लगाया था कि उसे पड़ोसी के रिश्तेदार ने एक बिचौलिए के द्वारा अलीगढ़ की एक लड़की से उसकी शादी तय की थी. शादी से पहले उसने 30 हज़ार रुपये भी लिए लेकिन, जब वो बारात लेकर तय स्थान पर पहुंचा तो वहां कोई नहीं था. 

बिट्टू बजरंगी ने लगाए थे ठगी के आरोप

पुलिस ने इस मामले में पंकज, बंटी समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था. लेकिन, इस कहानी में नया मोड़ उस वक्त आ गया जब खुद पंकज अपनी वकील के साथ सामने आ गया और बिट्टू द्वारा लगाए आरोपों से साफ इनकार कर दिया है. पंकज ने आरोप लगाया कि बिट्टू बजरंगी पर अपने मरे हुए भाई महेश पांचाल की फोटो दिखाकर खुद की शादी करने की कोशिश कर रहा था. 

शादी के लिए मृतक भाई की तस्वीर दिखाई

लड़की ने उसके भाई की फोटो देखने के बाद ही शादी के लिए हां किया था. लेकिन जब लड़की को उसकी सच्चाई पता चली को उसने साफ़ इनकार कर दिया. आरोपी पंकज ने बिट्टू बजरंगी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं पंकज ने दावा किया इससे पहले भी बिट्टू बजरंगी राजस्थान और झारखंड में शादी करने पहुंचा था लेकिन, उम्र को देखकर वहीं भी उसके पैसे मारे गए. 

पंकज की वकील मनमीत कौर ने कहा कि बिट्टू बजरंगी महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए अभियान चलाता है और गौरक्षा की बात करता है लेकिन, दूसरी तरफ महिलाओं की तस्करी करने का काम करता है. यही कारण है बिट्टू बजरंगी फंस ना जाए इस बात से बचने के लिए उसने प्रदीप और पंकज समेत महिला को फंसाने का प्रयास किया है. 

बिट्टू बजरंगी पर ही लगाए गंभीर आरोप

आरोपी पंकज का दावा है उसने बिट्टू बजरंगी से एक भी रुपया नहीं लिया है. दुल्हन के भाई से 3 किराए की कार मंगाने के लिए बिट्टू बजरंगी के द्वारा पैसे डाले गए थे जबकि, पंकज और प्रदीप को इस पूरे मामले में अभी तक कुछ नहीं पता है. बिट्टू बजरंगी के द्वारा जो आरोप लगाए हैं वह निराधार हैं उनके द्वारा कोई भी पैसा बिट्टू बजरंगी से नहीं लिया गया है.

इससे पहले एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें बिट्टू बजरंगी एक महिला को शादी के लिए मनाते हुए दिख रहा है लेकिन महिला इनकार कर रही है. इसके बाद बिट्टू बजरंगी के द्वारा पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने थाने के पुलिस कर्मियों पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की बात कही है. 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!