राज्य

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सप्लाई चेन का भंडाफोड़ किया है. इस ऑपरेशन में पुलिस ने करीब 513 किलोग्राम प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की विशाल खेप बरामद की. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है. यह कार्रवाई न सिर्फ राजधानी, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी से पूछताछ की जा रही है.

जांच में सामने आया है कि युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने की साजिश रची जा रही थी. पुलिस की इस बड़ी सफलता से ड्रग्स माफिया नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और संगठित अपराध की कड़ियों तक पहुंचने का रास्ता खुल गया है. मामले की गहन जांच जारी है और कई गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है.

मेडिकल दवाओं की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह कोई साधारण तस्करी नहीं बल्कि संगठित तरीके से चल रहा अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क था. जो मेडिकल दवाओं की आड़ में नशे का कारोबार कर रहा था. बरामद दवाओं में ट्रामाडोल ट्राकेम, नाइट्रोजेप, अल्प्राजोलम, जोल्पिडेम और ट्रामाडोल ट्रेकेन जैसी साइकोट्रोपिक दवाएं शामिल हैं. जिनका गलत इस्तेमाल युवाओं के बीच नशे के रूप में तेजी से बढ़ रहा है.

दिल्ली पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी फर्जी कंपनियों और नकली दस्तावेजों के जरिए बड़ी मात्रा में दवाएं खरीदते थे. फिर इन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों में सप्लाई किया जाता था. गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से काम करता था, ताकि एजेंसियों की नजर से बचा जा सके. पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क के तार कई राज्यों और विदेशी तस्करों से जुड़े हैं. आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

ये भी पढ़िए- Supaul News: बिहार के सुपौल में जिंदा जलकर मां-बेटी की मौत, देर रात धधकी आग, कई घर चपेट में आए

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!