राज्य

प्रशांत किशोर को झटका, इस कद्दावर नेता ने जन सुराज को छोड़ा, थामा कांग्रेस का ‘हाथ’

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक तरफ फिर से मैदान में उतरकर जहां लोगों के बीच जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पार्टी के नेता ही दूर हो रहे हैं. प्रशांत किशोर को एक बड़ा झटका लगा है. पार्टी से जुड़े नेता शंकर स्वरूप राम ने प्रशांत किशोर को टाटा-बाय-बाय कर दिया है.

सोमवार (23 फरवरी, 2026) को पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (सदाकत आश्रम) में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के समक्ष जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ नेता शंकर स्वरूप राम अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए. पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए इसे कांग्रेस की विचारधारा में विश्वास की “घर वापसी” बताया.

कौन हैं शंकर स्वरूप राम?

शंकर स्वरूप राम कांग्रेस के पूर्व सांसद स्व. रामस्वरूप राम के पुत्र हैं. पिछले (2025) विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी से मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार रहे थे. वे गया जिले से आते हैं और लंबे समय से सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं. 

प्रशांत किशोर को झटका, इस कद्दावर नेता ने जन सुराज को छोड़ा, थामा कांग्रेस का 'हाथ

कांग्रेस में शामिल होते हुए शंकर स्वरूप राम ने कहा, “मैं हमेशा से कांग्रेसी रहा हूं. हमारी सोच और विचारधारा कांग्रेस पार्टी जैसी है और आगे भी भविष्य में कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा.”

मजबूत होगा संगठन: राजेश राम

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि शंकर स्वरूप राम के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस संगठन और मजबूत होगा. उनके अनुभव का लाभ संगठन और जनता को मिलेगा. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, असित नाथ तिवारी, मिन्नत रहमानी, विवेक भटनागर सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

2025 में बुरी तरह से हारी थी पार्टी

बता दें कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज की बुरी हार हुई थी. पार्टी का खाता तक नहीं खुला था जबकि प्रशांत किशोर दावे के साथ सरकार बनाने की बात कर रहे थे. अब पार्टी से नेता भी दूर होने लगे हैं. देखना होगा कि आने वाले वक्त में कैसे जन सुराज को प्रशांत किशोर मजबूत करते हैं. हालांकि यह जरूर है कि उन्होंने बिहार में फिर से घूमना शुरू कर दिया है. मुद्दों को उठा रहे हैं. नीट छात्रा मामले में भी परिजनों से मिलने जहानाबाद गए थे. अन्य जिलों में भी जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को राज्यसभा भेजेगी RJD? पार्टी ने सेट किया फॉर्मूला!

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!