राज्य

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड और पुलिस

दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. मौके पर दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गईं और पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू की गई.

बम निरोधक दस्ता भी जांच में जुटा है. फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस धमकी देने वाले की पहचान करने और कॉल या संदेश के स्रोत का पता लगाने में लगी है. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है.

(खबर अपडेट की जा रही है)

 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!