राज्य

जम्मू-कश्मीर: मंत्री सतीश शर्मा का पाकिस्तान पर बड़ा बयान, बोले- ‘नफरत को नफरत से…’

जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने रविवार को पाकिस्तान से अपने तौर-तरीकों में सुधार लाने की बात कही और कहा कि नफरत को नफरत से नहीं, बल्कि प्यार से दूर किया जा सकता है. दरअसल, सतीश शर्मा ने 2024 का विधानसभा चुनाव एक निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में लड़ा था. इस चुनाव में वह छंब से जीत कर भी आये. चुनाव में जीत के बाद सतीश ने अपना समर्थन उमर अब्दुल्ला और उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फेंस को दिया. जिसके बाद से सतीश शर्मा जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री हैं.
 
शर्मा ने बारामूला जिले के गुलमर्ग में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के प्रयासों के परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में पर्यटक घाटी का दौरा कर रहे हैं. उनका कहना है कि अब्दुल्ला सरकार में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा हैं. इससे राज्य को आने वाले समय में लाभ मिलेगा.

होटल भरे हुए हैं-सतीश शर्मा

उन्होंने कहा, “अब्दुल्ला ने लोगों को भरोसा दिलाने के लिए पूरे देश का दौरा किया और आज हम उसके नतीजे देख रहे हैं… होटल भरे हुए हैं.” वह छठे ‘खेलो इंडिया विंटर गेम्स’ (केआईडब्ल्यूजी) के सिलसिले में आयोजित लेजर और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद यह बात कह रहे थे. ये खेल सोमवार से गुलमर्ग में शुरू होने वाले हैं.

पड़ोसी देशों के रवैये में सुधार हो-सतीश शर्मा

पाकिस्तान का नाम लिये बिना, युवा सेवा और खेल मंत्री ने कहा कि पड़ोसी देश को अपना रवैया सुधारना चाहिए, क्योंकि जम्मू-कश्मीर के लोग शांतिप्रिय हैं. इससे पहले जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को गुलमर्ग में छठे “खेलो इंडिया विंटर गेम्स” की पूर्व संध्या पर लेजर और टॉर्च शो का उद्घाटन किया. अधिकारियों के अनुसार, उपराज्यपाल सिन्हा ने इस महोत्सव की शुरुआत की और एक भव्य शीतकालीन समारोह का माहौल तैयार किया.

 

AZMI DESK

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Join Group!